1. गौरैया और उनके आवासों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस 2024 मनाया गया।
  2. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर के ‘कलिंगा स्टेडियम’ में भारत के पहले इनडोर एथलेटिक्स और जलीय केंद्रों का उद्घाटन किया है।
  3. भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी ‘विनय कुमार’ को रूस में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है
  4. भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्स टाइगर ट्राइंफ-24’ शुरू हुआ है।
  5. हाल ही में ‘गुयाना’ ने भारत निर्मित डोर्नियर विमान खरीदने के लिए समझौता किया है।
  6. भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी ‘विवेक सहाय’ को पश्चिम-बंगाल का नया पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
  7. हाल ही में चुनाव आयोग ने ‘नो योर कैंडिडेट’ ऐप लॉन्च की है।
  8. बिहार का बेगूसराय आई.क्‍यू.ए.आई.आर की रिपोर्ट के अनुसार विश्व का सबसे प्रदूषित शहर बना है।
  9. हाल ही में नेपाल सरकार ने आधिकारिक तौर पर ‘पोखरा’ को देश की पर्यटन राजधानी घोषित किया है।
  10. ‘इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केंद्र’ ने अपना 37वां स्थापना दिवस मनाया है।
  11. ‘कुमार वेंकटसुब्रमण्यम’ P&G इंडिया के नए सीईओ बने हैं।
  12. मलयालम भाषा के प्रसिद्ध कवि ‘प्रभा वर्मा’ को सरस्‍वती सम्‍मान से सम्मानित किया जाएगा।
  13. नागालैंड में ‘पूर्वोत्तर खेल 2024′ का तीसरा संस्करण शुरू हुआ है।
  14. उत्तर प्रदेश पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘त्रिनेत्र 2.0′ (Trinetra 2.0) लॉन्च किया है।
  15. ‘सीपी राधाकृष्णन’ (CP Radhakrishnan) को तेलंगाना और पुडुचेरी के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  16. 'स्टार्ट-अप महाकुंभ' का आयोजन कहां किया जा रहा है- नई दिल्ली
  17. हाल ही में तेलंगाना के प्रभारी राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी किसे दी गयी है- सीपी राधाकृष्णन
  18. इंटरनेशनल डे ऑफ़ हैप्पीनेस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है- 20 मार्च
  19. इसरो ने गगनयान क्रू की सहायता के लिए कौन-सा ऐप लांच किया है- 'सखी'
  20. हाल ही में खाद्य और प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार किसे दिया गया है- किरण रिजिजू 
  21. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2024 के अनुसार, दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन है- फिनलैंड
  22. रूस में भारत के नए राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है- विनय कुमार 
  23. वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2024 में भारत की रैंक क्या है- 126 
  24. सरकार ने स्टॉक भंडार को मजबूत करने और कृषि स्थायित्व को बनाए रखने के लिए किसानों से अरहर और मसूर दाल की सीधी खरीद शुरू की।
  25. मुंबई ने घरेलू क्रिकेट में अपना दबदबा कायम करते हुए विदर्भ पर शानदार जीत के साथ रणजी ट्रॉफी 2024 का खिताब हासिल किया।
  26. श्रीनगर में पहली बार डल झील के किनारे फॉर्मूला-4 रेस शो की मेजबानी की गई।
  27. भारत ने मार्च 2024 में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास 'टाइगर ट्रायम्फ - 24' का आयोजन किया।

  28. राहुल सिंह को मार्च 2024 में CBSE का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

  29. तेलंगाना की राज्यपाल और पुद्दुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

  30. प्रसिद्ध परोपकारी रतन टाटा को उनके असाधारण परोपकारी योगदान के लिए पीवी नरसिम्हा राव मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

  31. प्रसिद्ध कवयित्री प्रभा वर्मा को वर्ष 2023 के प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान पुरस्कार के लिए चुना गया है।

  32. वैश्विक खुशी और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस 2024 मनाया गया।

  33. स्विस ग्रुप आईक्यू एयर की रिपोर्ट के अनुसार , दिल्ली को दुनिया का सबसे प्रदूषित राजधानी शहर घोषित किया गया है।

Share