1. भारत में 10 मार्च को ‘केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल स्थापना दिवस‘ मनाया जाएगा।
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 मार्च को मॉरीशस के ‘राष्ट्रीय दिवस समारोह’ में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
  3. ‘देवेंद्र झाझड़िया’ भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) के नए अध्यक्ष बने हैं।
  4. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ‘जेम्स एंडरसन’ टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने हैं।
  5. हाल ही में ‘रमेश सिंह अरोड़ा’ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पहले सिख मंत्री बने हैं।
  6. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में भारत का सबसे तेज ‘मल्टीप्रोटोकॉल लेबल स्विचिंग राउटर’ पेश किया है।
  7. झारखंड के चाईबासा में तीन दिवसीय डेरी मेला एवं कृषि प्रदर्शनी शुरू हुई है।
  8. भारत और ‘बांग्लादेश’ के बीच 54वां महानिदेशक स्तर का सम्मेलन हुआ है।
  9. हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने ‘शहीदराजा हसन खान मेवाती’ की 15 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है।
  10. राष्ट्रीय अभिलेखागार ने अपना 134वां स्थापना दिवस मनाया है।

Share