1. हर वर्ष 09 मार्च को ‘विश्व डीजे दिवस‘ मनाया जाता है।
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रख्यात लेखिका और इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष ‘सुधा मूर्ति‘ को राज्यसभा सांसद के लिए मनोनीत किया है।
  3. राष्ट्रीय अभिलेखागार ने अपना 134वां स्थापना दिवस मनाया है।
  4. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिल्ली में ‘कृषि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ का उद्घाटन किया है।
  5. भारत के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में ‘हमारा संविधान, हमारा सम्मान अभियान’ कार्यक्रम राजस्थान के बीकानेर शहर में आयोजित किया जाएगा।
  6. कर्नाटक की राजधानी ‘बेंगलुरु’ में भारत की पहली ड्राइवरलेस ट्रेन की शुरुआत की जाएगी।
  7. भारत को प्रतिष्ठित ‘खसरा और रूबेला चैंपियन वैश्विक पुरस्‍कार’ से सम्‍मानित किया गया है।
  8. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘इंडोनेशिया बैंक’ के साथ समझौता किया है।
  9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में ‘नेशनल क्रियेटर्स अवार्ड्स’ प्रदान किए है।
  10. हाल ही में नई दिल्ली में ‘विकसित भारत एंबेसडर आर्टिस्‍ट वर्कशॉप 2024′ का आयोजन किया जाएगा।
  11. केंद्र सरकार ने ‘इंडिया AI मिशन’ (India AI Mission) के लिए 10,372 करोड़ रूपये का बजट मंजूर किया है। 
  12. ‘इंडियन ऑयल’ भारत में फॉर्मूला 1 ईंधन का उत्पादन करेगी।
  13. भारतीय तटरक्षक और अमेरिकी तटरक्षक बल के बीच पोर्ट ब्लेयर में 9 से 10 मार्च को संयुक्त अभ्यास ‘सी डिफेंडर्स 2024’ का आयोजन किया जाएगा।
  14. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ‘ई-किसान उपज निधि’ का अनावरण किया है।
  15. ‘यतिन भास्कर दुग्गल’ ने 5वें राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2024 में प्रथम पुरस्कार जीता है।

Share