1. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिरीक्षक हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है? – सुंदरराज पट्टिलिंगम

2. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में किस संस्थान को भारत का सर्वोच्च शिक्षण संस्थान घोषित किया गया है? – आईआईटी दिल्ली

3. सोशल मीडिया का उपयोग करने के लिए किस देश ने न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित की है? – संयुक्त अरब अमीरात

4. राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग का अध्यक्ष हाल ही में किसे नियुक्त किया गया? – सैबल चट्टोपाध्याय

5. इंडिया AI मिशन द्वारा लॉन्च किए गए भारत के पहले स्वदेशी एवं परिष्कृत वीडियो-टू-स्टोरी AI मॉडल का नाम क्या है? – वार्या

6. राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के अंतर्गत भारत के हरित हाइड्रोजन प्रमाणीकरण पोर्टल को किसने शुरु किया है? – प्रहलाद जोशी

7. बिहू पेपा किस राज्य का पारंपरिक वाद्ययंत्र है जिसे हाल ही में जीआई टैग दिया गया है? – असम

8. हाल ही में ‘अगथियार – द यूनिफायर’ नामक किताब किसके द्वारा जारी की गयी है? – सीपी राधाकृष्णन

9. विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) की ग्लोबल टॉप 20 पेटेंट रैंकिंग में शामिल होने वाली बनी एकमात्र भारतीय कंपनी कौन बन गयी है? – जियो

10. भारत का सबसे ऊँचा विंड टरबाइन किस राज्य में स्थापित किया गया है? – कर्नाटक

11. सहकारी फसल ऋण माफी की सीमा बढ़ाकर ₹75,000 किस राज्य सरकार ने की है? – तमिलनाडु

12. केंद्र सरकार ने किस राज्य सरकार के साथ एक्वा पार्क और नेशनल फिश डेवलपमेंट बोर्ड के क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया है? – बिहार

13. विश्व सिकल सेल दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 19 जून

Share