1. हाल ही में किस देश ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया तक पहुँच सीमित करने हेतु नया कानून पारित किया है? – तुर्किये

2. SAFF महिला चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा? – गोवा

3. नासकॉम का नया अध्यक्ष हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है? – श्रीकांत वेलामाकन्नी

4. भारत का पहला एकीकृत कृषि खुफिया पारिस्थितिकी तंत्र किसने लॉन्च किया है? – आईआईटी रोपड़

5. एक नई पादप प्रजाति ‘स्टॉरेंथेरा ऑरोग्लोसा’ की खोज किस राज्य में की गई है? – अरुणाचल प्रदेश

6. भारत की पहली अल्कलाइन बैटरी यूनिट कहाँ शुरू की गयी है? – जम्मू

7. दुनिया का पहला स्थायी परमाणु कचरा भंडार किस देश में  बनाया गया है? – फिनलैंड

8. हाल ही में किस भारतीय को US हॉल ऑफ फ़ेम सम्मान प्रदान किया गया? – उपेंद्र द्विवेदी

9. न्यायमूर्ति लिसा गिल को किस उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है? – आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय

10. भारतीय रिजर्व बैंक की केंद्रीकृत भुगतान प्रणाली में शामिल होने वाली पहली फिनटेक कंपनी कौन बन गई है? – पे पॉइंट इंडिया

11. भारत के प्रमुख वैश्विक जल कार्यक्रम—इंडिया इंटरनेशनल वॉटर वीक (IIWW-2026) के 9वें संस्करण का उद्घाटन कहाँ किया गया? – नई दिल्ली

12. AI स्मार्ट शहरों की योजना के लिए भारत ने किस देश के साथ डेटा समझौता किया है? – जापान

13. विश्व मलेरिया दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 25 अप्रैल

Share